गुरुवार की सुबह 11:00 बरवाडीह प्रखंड कार्यालय के सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी रेशमा रेखा मिंज ने प्रखण्ड के BLO के बैठक कर निर्वाचन कार्यो की समीक्षा विस्तार से किया। जिस दौरान सभी बीएलओ को मतदाता सूची में शुद्धता एवं पारदर्शिता रखने का निर्देश देते हुए घर-घर जाकर मतदाताओं की जांच करने का आदेश दिया प्रखंड विकास पदाधिकारी रेशमा रेखा मिंज ने ।