बथनाहा प्रखंड के मोतनाजे पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 14 में जनवितरण प्रणाली (पीडीएस) में गड़बड़ी को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश सामने आया। एमओ (मार्केटिंग ऑफिसर) जब राशन वितरण में अनियमितता की जांच करने पहुंचे, तो स्थानीय लोगों ने उन्हें घेरकर अपनी समस्या रखी।