रीठी: नया ट्रांसफार्मर बदलते ही खमरिया के ग्रामीणों के चेहरे खिले, जताया आभार
Rithi, Katni | Apr 11, 2026 ग्राम पंचायत खमरिया में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है। लगातार बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए विद्युत विभाग ने खराब पड़े ट्रांसफार्मर को बदलकर नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया है। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना विद्युत विभाग को दी गई थी, जिसके बाद विभाग ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत कार्रवाई की।