जबलपुर: पीडब्ल्यूडी बाबू अपने मकान में देह व्यापार का अड्डा चला रहा था, जांच में खुलासा, गिरफ्तार कर जेल भेजा
जबलपुर के अधारताल थाना क्षेत्र स्थित पन्त्री मोहल्ला में पुलिस ने देह व्यापार का अड्डा पकड़ा था। थाना प्रभारी अधारताल विपिन ताम्रकार ने बताया कि जांच में इस बात का खुलासा हुआ कि जिस मकान में देह व्यापार कराया जा रहा था, वह पीडब्ल्यूडी के सीनियर इंजीनियर कार्यालय में पदस्थ बाबू निमेष विनोदिया का था। उसने मकान किराए पर दिया था और अनैतिक कारोबार से जो कमाई होती