रामगढ़: पलामू में बड़ा ट्रेजरी घोटाला, उपायुक्त करें गहनता से जांच: भाकपा
Ramgarh, Palamu | Apr 20, 2026 भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव सह डालटनगंज चैनपुर रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक उम्मीदवार रूचिर कुमार तिवारी ने सोमवार को पलामू जिला में हुए कथित ट्रेजरी घोटाले की जांच की मांग की है। पलामू के नए उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत इस पर गहनता से जांच करें। निश्चित रूप से इसमें कई पदाधिकारी का घोटाला में मिली भगत होगी।