टिकारी: बछेड़िया में मोरहर नदी घाट से अवैध खनन का बालू लदा ट्रैक्टर पुलिस ने किया जब्त, मालिक व चालक पर FIR दर्ज
Tikari, Gaya | May 15, 2026 बछेड़िया मोरहर नदी घाट से अवैध खनन में लगे एक पॉवरट्रैक ट्रैक्टर को ट्रोली सहित पुलिस द्वारा शुक्रवार को जब्त किया गया। नदी में बालू लाद रहा चालक पुलिस वाहन को देखकर ट्रैक्टर लेकर भागने लगा। बाद में ट्रैक्टर को बीच सड़क छोड़कर चालक फरार हो गया। पुलिस बल ने ट्रैक्टर को ट्रोली सहित थाना लाया। जहां मालिक व चालक के खिलाफ अवैध खनन की प्राथमिकी दर्ज की गई।