कासगंज: नगला गुलरिया के समीप तेज रफ्तार बुलेरों ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हादसे में युवक घायल
खंगारपुर गांव का रहने वाला 25 वर्षीय अंकुश ढोलना से बाइक से अपने घर जा रहा था। तभी उसे नगला गुलरिया के समीप तेज रफ़्तार बुलेरों ने टक्कर मारदी। जिससे अंकुश गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज़ के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद बुलेरों चालक बुलेरों लेकर फरार हो गया।