सदर: लंका में जायसवाल कटरा में अचानक लगी आग, समय रहते टली बड़ी दुर्घटना
लंका थाना क्षेत्र अंतर्गत रविदास गेट से अस्सी घाट जाने वाले मार्ग पर स्थित जायसवाल कटरा में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक दुकान से अचानक धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग भड़क उठी। स्थानीय लोगों के अनुसार कटरे में “इंजीनियर चाय वाला” नाम से एक दुकान संचालित होती है, जो घटना के समय बंद थी।