जांजगीर: जिले में प्रतिबंध के बावजूद लाल ईंट भट्ठों का खेल जारी, फ्लाई ऐश ब्रिक्स योजना पर उठे सवाल
जांजगीर-चांपा जिले में प्रतिबंध के बावजूद अवैध लाल ईंट भट्ठों का कारोबार धड़ल्ले से जारी है। शासन द्वारा फ्लाई ऐश ब्रिक्स को बढ़ावा देने के लिए पारंपरिक ईंट निर्माण पर रोक लगाई गई है, लेकिन शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में दर्जनों भट्ठे खुलेआम संचालित हो रहे हैं। इन भट्ठों से निकलने वाला धुआं वातावरण को प्रदूषित कर रहा है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर।