कुनकुरी: बरपानी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया, साथ ही पुस्तक और गणवेश का वितरण किया गया
संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन उत्साह और उल्लास के साथ शासकीय प्राथमिक, माध्यमिक एवं हाई स्कूल बरपानी परिसर में किया गया। कार्यक्रम में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर और मुंह मीठा कर स्वागत किया गया तथा उन्हें पुस्तकें और गणवेश वितरित किए गए। वहीं हाई स्कूल बरपानी की कक्षा 9वीं की छात्राओं को साइकिल वितरण कर प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर ज