हटा: हटा में सुनार नदी नावघाट स्टॉप डेम डूबा,जलमग्न डेम से पैदल निकल रहे लोग,हादसों की आशंका
Hatta, Damoh | Jun 11, 2026 हटा में सुनार नदी के नावघाट पर बना स्टॉप डेम पंचमनगर परियोजना का पानी छोड़े जाने और जलस्तर बढ़ने से डूब चुका है, बाबजूद लोग जलमग्न डेम से आवागमन कर जान जोखिम में डाल रहे हैं। हटा नगर के दूसरे छोर पर रोसरा, सहित अन्य गांव के लोग सुनार नदी के इस स्टॉप डेम से पैदल निकलकर हटा आना जाना कर रहे जबकि डेम सुनार नदी के जलस्तर से लबालब भरा हुआ है।