पूरनपुर: तहसील में तीसरे दिन 30 मिनट तक एसडीएम की भाकियू के साथ चली वार्ता के बाद खिचड़ी खाकर धरना प्रदर्शन समाप्त किया
पूरनपुर तहसील परिसर में तीसरे दिन भी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन भानु का धरना प्रदर्शन जारी रहा। धरना प्रदर्शन समाप्त कराने के लिए एसडीएम अजीत प्रताप सिंह एवं नायब तहसीलदार ऋषिकांत दीक्षित पहुंचे और एक सप्ताह में समस्याओं का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया है। 30 मिनट चली वार्ता के बाद धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ।