पूरनपुर: महिला अस्पताल में एग्जॉस्ट फैन से खिड़की में लगी आग, सुरक्षा गार्ड ने आग पर पाया काबू
पूरनपुर महिला अस्पताल में बताया जा रहा है कि एग्जॉस्ट फैन में फाल्ट होने की वजह से अचानक खिड़की में आग लग गई। खिड़की में आग लगी देख मरीज में हड़कंप मच गया। आज की सूचना पर अस्पताल का स्टाफ दौड़ पड़ा और सुरक्षा गार्ड ने आग पर काबू पाया। जिसके बाद मरीजों ने चैन की सांस ली। हालांकि की रोड से गुजर रहे राहगीर भी अस्पताल में धुआं उठता देख मौके पर पहुंच गए।