चांदपुर: चांदपुर में बास्टा रोड पर हैजरपुर गांव के पास पुलिया पर बैठा दिखा गुलदार, लोगों में दहशत का माहौल
बिजनौर में 3 सालों से फैली गुलदार की दहशत लगातार बढ़ती जा रही है। गुलदार आबादी वाले रिहायशी इलाकों में लगातार दिखाई दे रहा है। गुरुवार सुबह 10 बजे एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो चांदपुर के बास्टा रोड का है। गांव हैजरपुर के पास से गुलदार पुलिया पर बैठा जिसका वीडियो राहगीरों ने बना कर वायरल किया है रेंजर ने बताया कि जागरूक रहने की जरूरत है।