सिमडेगा: किसान को ट्रैक्टर दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले को सिमडेगा पुलिस ने गिरफ्तार किया
किसान को ट्रैक्टर दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले व्यक्ति को मंगलवार की शाम 4:00 सिमडेगा पुलिस ने देवघर से गिरफ्तार करते हुए सिमडेगा जेल भेज दिया। एसडीपीओ बैजू उराँव बताया कि गिरफ्तार मंसूर अंसारी किसान से ट्रैक्टर दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी कर लिया था, जिसकी शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई।