तुलसीपुर: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल इकाई तुलसीपुर ने विद्युत कटौती समस्या को लेकर दिया मांग पत्र
8 जून रविवार 1 बजे नगर में बदहाल विद्युत आपूर्ति,लो वोल्टेज,अघोषित कटौती की समस्या को लेकर उ.प्र.उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला महामंत्री दिलीप कुमार गुप्ता की अगुवाई में उप खंड कार्यालय पर अधिकारियों के साथ हुई बैठक में बिजली आपूर्ति में सुधार के लिए पांच सूत्रीय मांगपत्र अधिशासी अभियंता विद्युत अतुल कुमार को देकर समस्या में सुधार की मांग की गई है।