तुलसीपुर: विधायक ने तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर एक राष्ट्र एक चुनाव पर दी जानकारी
7 जून रात 8:00 बजे विधानसभा क्षेत्र तुलसीपुर के विभिन्न कार्यक्रमों में विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ला ने सम्मिलित होकर लोगों को एक राष्ट्र एक चुनाव पर जानकारी दी। उन्होंने लोगों को इसके फायदे के बारे में बताया और कहा कि इससे लोगों का समय बचेगा और लोग मतदान के प्रति उत्साहित होंगे साथ ही देश आर्थिक रूप से सशक्त होकर विकसित राष्ट्र की तरफ बढ़ेगा।