तुलसीपुर: थाना तुलसीपुर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी से संबंधित दो अभियुक्तों को जरवा रोड नकटी नाला से गिरफ्तार कर मोटरसाइकिल बरामद की
8 जून रविवार लगभग 4 बजे थाना तुलसीपुर पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्त को जारवा रोड नकटी नाला से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त दुर्गेश नई पुत्र मिठाई लाल निवासी बड़गो एवं संतोष मिश्रा पुत्र अजीत मिश्रा निवासी बड़गो को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई कर न्यायालय रवाना किया गया है।