जखनिया: जहूराबाद में विकास की रफ्तार तेज, मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने एप्रोच मार्ग के चौड़ीकरण व सुंदरीकरण का किया शिलान्यास
गाजीपुर के जहूराबाद विधानसभा क्षेत्र में के बहादुरगंज में एप्रोच मार्ग के चौड़ीकरण और सुंदरीकरण परियोजना का शिलान्यास उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। मंत्री ने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के विकास और सुरक्षित आवागमन के लिए मील का पत्थर साबित होगी।