जखनिया: महिला विधेयक पर सियासी संग्राम: शादियाबाद में BJP ने किया विरोध प्रदर्शन, अखिलेश और राहुल का फूंका पुतला
गाजीपुर के जखनिया क्षेत्र में महिला आरक्षण विधेयक को लेकर सियासत तेज हो गई है। शादियाबाद के मुख्य चौराहे पर बीजेपी कार्यकर्ताओं और महिलाओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए विपक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंककर अपना विरोध जताया।