चितरंगी: ग्राम पोड़ी द्वितीय निवासी एक महिला के साथ दो व्यक्तियों ने की मारपीट, थाने में दर्ज हुआ मामला
चितरंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोड़ी द्वितीय निवासी एक महिला के साथ दो व्यक्तियों ने मारपीट किया है पुलिस के अनुसार महिला घर मे झाड़ू पोछा कर रही थी तभी दो व्यक्ति आकर ईंट को लेकर विवाद करने लगे वहीं महिला का आरोप था कि आप शराब बेचते हो और आपके यहां बहुत लोग आते जाते हैं कोई ईंट फेंक दिया होगा इसी बात को लेकर दोनों व्यक्ति मिलकर महिला के साथ मारपीट किया।