चितरंगी: बरगवां थाना क्षेत्र के ग्राम पिडरवाह निवासी एक 12 वर्षीय बालिका को जहरीले सर्प ने काटा हुई मौत।
बरगवां थाना क्षेत्र के ग्राम पिडरवाह निवासी एक 12 साल की बालिका को घर के कमरे में एक जहरीले सर्प ने डस लिया जहां उपचार के लिए अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई वहीं घटना की जानकारी पुलिस को मिलते हीं पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी हुई है।