चितरंगी: बरका चौकी क्षेत्र के ग्राम गजरहिया में एक किराना सह इलेक्ट्रॉनिक दुकान में चोरी हुआ लाखों रुपए की सामग्री।
पुलिस चौकी बरका क्षेत्र के गजरहिया गांव में बिती देर रात चोरों ने एक किराना सह इलेक्ट्रॉनिक के दुकान में चोरी करके करीब 16000 रुपए नगद एवं किराना सामग्री सहित अन्य सामग्रियों को चोरी कर लिया है घटना की जानकारी पीड़ित दुकानदार के द्वारा बरका चौकी पुलिस को दी गई जहां पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर तलाश में जुटी हुई है।