रायगढ़: जूटमिल थाना क्षेत्र में बोलेरो से दिनदहाड़े 50 हजार रुपये उड़ा ले गया चोर
बैक से 50 हजार रूपए आहरण करने के बाद उसे बोलेरो वाहन की सीट में रख कर साड़ी खरीदने जाना ग्रामीण को उस वक्त महंगा पड़ गया जब गाड़ी से किसी ने उसके रूपयों से भरे बैग को पार कर दिया। दुकान से जब वह वापस आया तो बैग नहीं देख उसके पैरों तले जमीन सरक गई। वृद्ध ने तदाशय की रिपोर्ट थाने में कराई है जिस पर पुलिस ने अज्ञात उठाईगिरे के विरूद्ध जुर्म दर्ज कर उसकी पतासाजी