बिंद: छतरपुर गाँव में जिरायन नदी किनारे 300 लीटर अर्धनिर्मित शराब बरामद, नष्ट किया गया
Bind, Nalanda | Oct 20, 2024 बिंद थाना की पुलिस ने रविवार की शाम 5 बजे छतरपुर गाँव के जिरायन नदी के किनारे छापेमारी कर तीन सौ लीटर अर्धनिर्मित शराब बरामद किया है. अर्धनिर्मित शराब 60 टीना नदी के किनारे झाड़ी में छुपाकर रखा हुआ था. जिसका कुल मात्रा तीन सौ लीटर है। थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि दीपावली को लेकर छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी।