बिंद: बिंद फोरलेन मोड़ के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल
Bind, Nalanda | Oct 16, 2024 बिंद थाना क्षेत्र के फोरलेन मोड़ के पास बुधवार की शाम 5 बजे अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को स्थानीय लोगों की मदद से पीएचसी बिंद में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सक द्वारा उपचार किया गया. घायल की पहचान बिंद गांव निवासी नागेश्वर रविदास के पुत्र कन्हैया रविदास के रूप में की गई है.