बिंद: जखौर गांव में बच्चों के विवाद के चलते दो पक्षों में मारपीट, छह लोग घायल
Bind, Nalanda | Oct 18, 2024 बिंद थाना क्षेत्र के जखौर गाँव में गुरुवार की रात्रि करीब 11 बजे बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई. जिसमें एक ही परिवार के छह लोग जख्मी हो गया. जख्मी की पहचान जखौर गांव निवासी लालो केवट का पुत्र संजय केवट,अरुण केवट,अभय केवट, अरुण केवट का पुत्र मृत्युंजय कुमार पत्नी उषा देवी व स्व द्वारिका केवट का पुत्र गोरेलाल केवट के रूप में की गई है.