गोंडा: बघईपुरवा में आबादी की जमीन पर गोबर फेंकने को लेकर दो पक्षों में विवाद, मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल, 3 लखनऊ रेफर
Gonda, Gonda | Feb 20, 2025 परसपुर के बघईपूरवा परेठा ग्रामपंचायत में बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे आबादी की जमीन में गोबर फेंकने को लेकर दो पक्ष में विवाद के दौरान जमकर मारपीट हुई है,मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल है,घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है,तीन घायलों को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया है,घायलो के परिजन के अनुसार मारपीट में फायरिंग भी हुई है, पुलिस जांच कर रही है।