गोंडा: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 26 मुस्लिम जोड़ों का हुआ निकाह, 244 हिंदू जोड़ों ने रचाई शादी, मिला उपहार
Gonda, Gonda | Feb 19, 2025 एक निजी होटल में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत द्वितीय चरण का आयोजन किया गया,सामूहिक विवाह में 244 हिंदूजोड़ो ने शादी रचाई है और 26 मुस्लिम जोड़ों का निकाह हुआ है,शासन के अनुरूप नव विवाहित जोड़ों को उपहार भी दिया गयाहै,समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी ने बुधवार दोपहर 3 बजे बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के तहत 270 जोड़े की शादी करवाई गई है।