एनएच-32 स्थित पितकी रेलवे फाटक पर मंगलवार की सुबह से शाम पांच बजे तक भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई. रेलवे फाटक बंद होने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और लोग घंटों जाम में फंसे रहे. जाम का असर सबसे ज्यादा स्कूली बच्चों, मरीजों एवं दैनिक यात्रियों पर पड़ा. फाटक खुलने के बाद भी वाहनों का दबाव अधिक होने से जाम जल्दी सामान्य नहीं हो सका. स