बागपत: एकता कॉलोनी के पास मृत मिला गोवंश, हिंदू रीति-रिवाज से किया गया अंतिम संस्कार
बागपत के पांडव रोड स्थित एकता कॉलोनी के पास मंगलवार सुबह 8:30 बजे एक गोवंश मृत अवस्था में मिलने से क्षेत्र में हलचल मच गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना भारतीय गौ रक्षा सेना के पदाधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही संगठन के क्षेत्रीय संयोजक साजिद मलिक, जिला अध्यक्ष शराफत सिद्दीकी, जिला उपाध्यक्ष प्रवीण गुर्जर, आकाश काठा सहित अन्य पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बा