सिधौली: अटरिया इलाके में गोमती नदी में नहाने गया युवक गहरे पानी में डूबा, गोताखोरों द्वारा तलाश जारी
जनपद के अटरिया थाना क्षेत्र के बेरसपुर गांव में स्थित बलेश्वर धाम मंदिर में भागवत सुनने गया लखनऊ निवासी एक युवक नदी में नहाते समय डूब गया बताया जा रहा है कि युवक के डूब जाने के बाद चीख पुकार मच गई थी सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और बीते कई घंटे से युवक की तलाश की जा रही है।