बिसौली: वजीरगंज थाना पुलिस ने चोरी का खुलासा करते हुए एक चोर को 6 साइकिल और एक सिलेंडर के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा
Bisauli, Budaun | Apr 23, 2026 थाना वजीरगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए एक चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 6 साइकिल और एक खाली गैस सिलेंडर बरामद किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना वजीरगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी दीपक पुत्र नरेश निवासी ग्राम वीरमपुर को गिरफ्तार किया।