राष्ट्रवादी विचार मंच फाजिल्का द्वारा विजयदशमी एवं शस्त्र पूजन का कार्यक्रम हुआ सफल
कर्ण गिलहोत्रा फाउडेंशन के संचालक कर्ण गिलहोत्रा रहे मुख्य अतिथि
फाजिल्का,20 अक्तूबर (सोनू वर्मा) राष्ट्रवादी विचार मंच फाजिल्का की ओर से विजयदशमी एवं शस्त्र पूजन कार्यक्रम 20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12:30 बजे श्री अग्रवाल कम्युनिटी हॉल, फाजिल्का में आयोजित किया गया । कार्यक्रम में कर्ण गिलहोत्रा फाउडेंशन के संचालक कर्ण गिलहोत्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए । नगर परिषद फाजिल्का की अध्यक्ष अनीता जैरथ कार्यक्रम की अध्यक्षता की । कार्यक्रम में एडवोकेट सिद्धार्थ खुराना, प्रधान जिला बार एसोसिएशन फाजिल्का, राजिंद्र मोहन वर्मा, प्रधान स्वर्णकार संघ फाजिल्का, संजीव कुकरेजा, मैनेजिंग डायरेक्टर इंटरनेशनल इंजीनियर्स, ममता पौड़ीवाल, शाखा प्रबंधक आईडीबीआई बैंक फाजिल्का, वीनू अरोड़ा, मुख्याध्यापिका सरकारी हाई स्कूल शहीद भगत सिंह नगर तथा एडवोकेट अलोक कटारिया प्रमुख समाजसेवी विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की।
जानकारी देते हुए राजेश ठकराल ने बताया कि विजयदशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस अवसर पर शस्त्र पूजन कर देश की संस्कृति, परंपराओं और राष्ट्रवादी विचारों के प्रति समर्पण का संदेश दिया जाएगा। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य व्यक्तियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और आम लोगों को परिवार सहित शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।