आरा: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पिरौटा गांव में मामूली विवाद के चलते बाप-बेटे की जमकर पिटाई की गई
Arrah, Bhojpur | May 18, 2025 जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पिरौटा गांव में रविवार की शाम मामूली विवाद को लेकर बाप-बेटे की जमकर पिटाई कर दी गई। जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसके बाद परिजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार जख्मियों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पिरौटा गांव निवासी 60 वर्षीय अंबिका यादव एवं 30 वर्षीय उनका पुत्र संतोष यादव शामिल