आरा: युवक की हत्या के बाद शिवगंज के समीप शव के साथ सड़क जाम कर परिजनों ने किया बवाल
Arrah, Bhojpur | May 18, 2025 नगर थाना क्षेत्र के अंबडेकर कॉलोनी में एक युवक की गोली मार हत्या कर दी गई। सदर अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में आक्रोशित परिजनों ने शव के साथ दुर्गामंदिर के समीप सड़क जाम कर दिया। बाद में नगर थाना की पुलिस मौके पहुंची और परिजनों को समझा कर जाम छुड़वाया।