रायबरेली: पूरे मोती सिंह गांव के रहने वाले मजदूर को काम ना करने पर,दबंगों ने बेरहमी से पीटा पीड़ित ने SP से लगाई न्याय की गुहार
जगतपुर थाना क्षेत्र के,पूरे मोती सिंह गांव के रहने वाले पीड़ित रक्षा राम मजदूर ने,सोमवार को,एसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायती पत्र देते हुए बताया कि,कुछ दबंगों द्वारा उससे जबरन काम करवाने के लिए,घर पर ले जाया जा रहा था।लेकिन उसने काम करने से मना किया तो,दबंगों ने लाठी डंडों से मारा पीटा हैं।जिसकी शिकायत,थाने में की गई लेकिन थाने की पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की हैं।