दातागंज: दातागंज पुलिस ने दो लोगों को अवैध असलहे और दो को मादक पदार्थ के साथ किया गिरफ्तार
शुक्रवार को दातागंज पुलिस ने दो लोगों को अवैध असलहा और दो को मादक पदार्थ में गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया है। मादक पदार्थ 699 ग्राम अफीम में अंकेश पुत्र श्रीपाल और श्रीपाल पुत्र रामस्वरूप निवासी ग्राम ब्रहमपुर को पुलिस ने सुखौरा मोड़ से गिरफ्तार किया है। वही 315 बोर तमंचा में सचिन पुत्र बुद्धसेन संजय सिंह पुत्र अवधेश को अलग अलग स्थान से गिरफ्तार किया गया है