पनागर: खमरिया पुलिस के हत्थे चढ़ा IPL मैच पर सट्टा लगा रहा सटोरिया
मैदान पर चौके-छक्के लग रहे थे और बाहर मोबाइल स्क्रीन पर हार-जीत का अवैध खेल चल रहा था, लेकिन खमरिया पुलिस की मुस्तैदी ने सट्टेबाज के 'क्लीन बोल्ड' होने की पटकथा लिख दी। थाना प्रभारी राजकुमार खटीक को मिली सटीक मुखबिरी के बाद पुलिस टीम ने पिपरिया स्थित सेंट्रल बैंक एटीएम के पास घेराबंदी कर प्रवीण बिरहा (34 वर्ष) को रंगे हाथों दबोच लिया। आरोपी मोबाइल पर 'Skyexc