नालंदा जिले में होली पर्व की पूर्व संध्या पर श्रद्धा, आस्था और उल्लास के माहौल में विभिन्न स्थानों पर होलिका दहन का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय बिहारशरीफ में विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच होलिका दहन सोमवार और मंगलवार की रात 3 बजे संपन्न हुआ। पौराणिक मान्यता के अनुसार होलिका दहन भक्त प्रह्लाद की अटूट भक्ति और सत्य की विजय का प्रतीक माना जाता है।