खगौल: दानापुर प्रखंड के नरगदा मध्य विद्यालय में समर कैंप का शुभारंभ, बच्चों की सीखने की क्षमता बढ़ाने पर ज़ोर
दानापुर प्रखंड के नरगदा स्थित मध्य विद्यालय में सोमवार की दोपहर करीब 9 बजे बिहार सरकार और प्रथम संस्था के संयुक्त तत्वावधान में समर कैंप का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन बीईओ विनोद कुमार विकास ने किया। उन्होंने कहा कि कैंप बच्चों की भाषा और गणितीय क्षमता को मजबूत करने के साथ सीखने में रुचि बढ़ाएगा। 1 जून से 30 जून तक चलने वाले इस कैंप में कहानी, खेल और गतिविधि आ