कानपुर: नजीराबाद के होटल में हुई मारपीट का सीसीटीवी फुटेज आया सामने,दो आरोपी हिरासत में
नजीराबाद के होटल में हुई मारपीट का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। थाना प्रभारी कौशलेंद्र सिंह ने जानकारी दी की मारपीट में एक पक्ष के चार लोग और एक पक्ष का एक व्यक्ति घायल हुआ है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। मारपीट करने वाले दो युवकों को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।