कानपुर: कोतवाली थाने के बाहर भाजपा नेताओं का प्रदर्शन,भाजपा नेता के बेटे की मौत के मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग
कोतवाली थाने के बाहर भाजपा नेताओं ने प्रदर्शन कर भाजपा नेता के बेटे की मौत के मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।भाजपा नेता सुमित तिवारी का आरोप है कि, उनके बेटे की और उसके साथियों की डूब कर मौत नहीं हुई बल्कि हत्या की गई है। उनके द्वारा साक्ष्य भी उपलब्ध करा दिए गए हैं,इसके बावजूद भी पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है।