कानपुर: रावतपुर में कांग्रेसी नेता की दुकान का ताला तोड़कर चोरी,पुलिस जांच में जुटी
रावतपुर थाना क्षेत्र में कांग्रेसी नेता राजू चंदेल की दोना पत्तल की दुकान में चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। सूचना पाकर पंहुची पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।थाना प्रभारी अशोक कुमार सरोज ने बताया प्रकरण में सुसंगत धारा में मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।