कानपुर: नौबस्ता के यशोदा नगर में खाली प्लॉट में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
नौबस्ता थाना क्षेत्र के यशोदा नगर में खाली प्लॉट में आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया है। फायर अधिकारी ने जानकारी दी कि सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए फायर स्टेशन किदवई नगर से एक यूनिट घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। थाना प्रभारी ने बताया कोई जनहानि नहीं हुई है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।