हुसैनाबाद: सड़क हादसे में घायल युवक की मदद को आगे आए सामाजिक कार्यकर्ता सतीश शर्मा, अस्पताल पहुंचाकर कराया भर्ती
हुसैनाबाद। जपला ओवरब्रिज रोड पर गुरुवार दोपहर हुए सड़क हादसे में घोड़बंधा निवासी 18 वर्षीय विक्रम कुमार घायल हो गए। घटना के बाद सामाजिक कार्यकर्ता सतीश शर्मा ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को अपनी बाइक से हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया और भर्ती कराया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विक्रम कुमार पिता रोशन राम, घोड़बंधा के निवासी हैं। सतीश शर्मा की पहल से