हनुमानगढ़: शराब के सप्लायर का नहीं लगा सुराग, पुलिस ने कई जगहों पर की पड़ताल, टाउन पुलिस कल आरोपी को न्यायालय में पेश करेगी
हरी मिर्च की आड़ में चंडीगढ़ से गुजरात ले जाई जा रही करीब 75 लाख रुपए कीमत की अवैध अंग्रेजी शराब बरामदगी मामले में रिमांड पर चल रहे कैंटर चालक को टाउन थाना पुलिस बुधवार को कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस के अनुसार रिमांड अवधि के दौरान आरोपी चालक लखविन्द्र सिंह उर्फ लक्की (26) पुत्र बलदेव सिंह से पूछताछ कर रही है।