हरिहरगंज: हरिहरगंज में पूर्व विधायक शिवपूजन की पहल पर, 4 दिनों से जारी टेंपो चालकों का चक्का जाम समाप्त
अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले चार दिनों से अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे हरिहरगंज ऑटो चालक संघ ने रविवार के शाम4बजे प्रशासन के आश्वासन के बाद आंदोलन समाप्त कर दिया। धरना के कारण मेन रोड स्थित मिडिल स्कूल मैदान के समीप ऑटो का परिचालन पूरी तरह ठप रहा, जिससे प्रखंड के दूरदराज क्षेत्रों से आने वाले यात्रियों को बाजार, अस्पताल आने वाले लोगों कोपरेशानी हो रही थी।