कोल: सराय मानसिंह से पुलिस टीम ने 16 जुआरियों को किया गिरफ्तार, मौके से ₹36,170 व ताश पत्ते किये बरामद, भेजा जेल
Koil, Aligarh | Feb 4, 2024 अलीगढ़ के थाना सासनी गेट इलाके के दुर्गापुरी सराय मानसिंह से पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर कार्रवाई करते हुए हार-जीत की बाजी लगा रहे 16 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने मौके से ₹ 36,170 व 52 ताश के पत्ते बरामद किये है। अग्रिम कार्रवाई के उपरांत पुलिस ने सभी जुआरियों को ज़िला अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद रविवार को जेल भेजा है।