कोल: थाना रोरावर क्षेत्र के अंतर्गत मकान पर कब्जा करने के उद्देश्य से दबंगों ने घर में घुसकर महिला के साथ की मारपीट
Koil, Aligarh | Feb 4, 2024 थाना रोरावर के अंतर्गत मकान पर कब्जा करने के उद्देश्य से कुछ दबंग लोगों ने महिला के घर में घुसकर महिला के साथ कि मारपीट, शोर की आवाज सुनकर पड़ोसी एकत्रित हो गए। पड़ोसियों को एकत्रित होते देख उक्त दबंग लोग महिला को जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग निकले, पूरे मामले की जानकारी महिला ने पुलिस को दी, पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई की बात कही है।